एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खुद ही गोली मारी थी हेयर ड्रेसर ने

Hisar Updated Thu, 05 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिरसा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तीन जुलाई को न्यू आरएसडी मार्केट में हेयर ड्रेसर को गोली लगने के मामले में खुलासा हुआ है कि हेयर ड्रेसर ने साथी की मदद से खुद ही गोली मारी थी। पैसों के लेन देन में दूसरे पक्ष के लोगों को सबक सिखाने के लिए उसने ये कारनामा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तीन जुलाई की रात न्यू आरएसडी मार्केट में हेयर ड्रेसर संजू के साथ गांव गुडियाखेड़ा निवासी सेवक रात और राकेश कुमार का पैसों के लेन देन को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में संजू को घायलावस्था में सामान अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया जहां उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सेवक और राकेश ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने संजू के बयान पर राकेश और सेवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी पक्ष ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार की थी। इसके बाद मामले की जांच तत्कालीन डीएसपी ऐलनाबाद अभय सिंह सादव को सौंपी थी। संजू पक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर जांच की मांग की तो जांच आईजी हिसार को सौंपी गई। बाद में मधुबन से आई अपराध विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच की।
एएसपी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि संजू ने राकेश और सेवक को सबक सिखाने के लिए अपने मित्र गुरतेज सिंह लाहोरिया निवासी गांव सलारपुर की मदद से स्वयं को गोली मारी थी। उन्हाेंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पहले से दर्ज मामले में सेवक और राकेश को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें