एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांग्रेस ग्रामीण हलका प्रधान का इस्तीफा

Hisar Updated Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हिसार। पूर्व विधायक रामकुमार गौतम से तंग आकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण हलका प्रधान रामअवतार ढांडा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फुलचंद मुलाना को चंडीगढ़ में सौंपे गए त्यागपत्र में उन्होंने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांडा ने पूर्व विधायक रामकुमार गौतम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पुराने कांग्रेसियों की अनदेखी कर रहे हैं। उन कार्यकर्ताओं के छोटे से छोटे काम भी नहीं हो पाते। इस वजह से ग्रामीण कार्यकर्ता काफी मायूस थे। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अनदेखी का आरोप लगाया और निर्णय लिया गया कि ढांडा को कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण हलका अध्यक्ष से अपना त्याग पत्र दे देना चाहिए। 16 अक्तूबर को उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। इस संबंध में विधायक को फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें