हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि एसटी 38 फार्म को हटाने की जो घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने की है, वह सराहनीय है। व्यापार मंडल इसका स्वागत करता है। इससे व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से छुटकारा मिलेगा और प्रदेश में पहले से ज्यादा व्यापार व उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।