एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला, सात नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला, सात नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज अमर उजाला ब्यूरो हिसार। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने सात नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने डिप्टी स्पीकर के सुरक्षाकर्मी संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने धीरणवास निवासी संदीप, रावतखेड़ा निवासी मंजीत बिश्नोई, बांडाहेड़ी निवासी अमित बिश्नोई, बालसमंद निवासी सतीश लोरा, रावतखेड़ा निवासी अमित बिसला, सातरोड़ निवासी राजेश भाकर, गोरछी निवासी अनिल व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 307, 3530 332, 341, 506, 291, 186, 147, 149, व 3 पीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि इसमें अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें