एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैदियों को जेल छोड़ने जा रही पुलिस से हाइवा के चालक और क्लीनर ने की बदतमीजी

रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहादुरगढ़। कोर्ट में पेशी के बाद कैदियों को दुलीना जेल छोड़ने जा रही पुलिस के साथ बीच रास्ते में हाइवा चालक व क्लीनर ने अभद्र व्यवहार किया। गाड़ी को टक्कर मारने व जान से मरने की धमकी भी दी। बाद में दोनों को बादली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बहादुरगढ़ कोर्ट में शनिवार को कुछ कैदी पेशी पर आए थे। पेशी के बाद पुलिस इन्हें दुलीना जेल छोड़ने जा रही थी। जब बादली में पाहसोर चौक के पास एस्कोर्ट पहुंची तो यहां एक हाइवा गाड़ी नजदीक आया। वह बार-बार गाड़ी की साइड दबाने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस कर्मियों ने चालक को समझाने का प्रयास किया तो भी नहीं माना। इसके बाद ओवरटेक कर एस्कोर्ट के आगे अपना हाइवा ट्रक अड़ा दिया। फिर ट्रक चालक व क्लीनर उतरकर पुलिस के पास आए और बोले कि हम साइड भी मार सकते हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे ड्यूटी पर हैं और कैदियों को जेल छोड़ने जा रहे हैं तो दोनों बोले कि हम जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों हाइवा ट्रक लेकर भाग लिए। पुलिस ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर वीटी कराई। बादली फ्लाईओवर पर पुलिस ने नाकाबंदी कर हाइवा ट्रक को काबू कर लिया। चालक की पहचान भरतपुर निवासी अलफरान व क्लीनर की पहचान मेवात निवासी ताहिद खान के रूप में हुई है।

शिकायत के आधार पर हाइवा के चालक व हेल्पर पर ड्यूटी में बाधा डालने, धमकी देने आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रवि कुमार, एसएचओ, बादली थाना।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें