एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से परिवार के सात लोग बीमार

अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 22 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लजवाना कलां में फूड प्वाइजनिंग होने से एक परिवार के सात लोग बीमार हो गए। बीमार परिवार के लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी स्थिति में सुधार है। परिवार के लोगों के अनुसार गाजर का हलवा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव लजवाना कलां निवासी ओमपति (60) अपने दो पौत्रों के अनुसार अपनी बहन की लड़की की शादी में सोनीपत गई थीं। शादी के बाद वह सोनीपत से गाजर का हलवा अपने घर लेकर आई थी।

जिसे सभी परिवार के लोगों ने खाया। हलवा खाते ही सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को अचानक उलटी की शिकायत हुई। दीपक, तमन्ना, नैंसी, शरमीला, सत्यवान, ओमपति को जुलाना के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ओमपति ने बताया कि सोनीपत में शादी के लिए एक होटल को बुक किया गया था। जहां से बचा गाजर का हलवा लजवाना कलां लाया गया। उसे खाते ही सभी परिजनों की हालत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


सभी खतरे से बाहर
अस्पताल में आए हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हुए हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। जल्द ही सभी को छुट्टी दे दी जाएगी। -नवीन कुमार चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें