एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उचाना को मिला उपमंडल का दर्जा, अलेवा बनी तहसील

अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 19 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
उचाना के राजीव गांधी कॉलेज का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा करीब छह महीने पहले अलेवा की गई दो महत्वपूर्ण घोषणाएं पूरी हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने उचाना को उपमंडल और अलेवा को तहसील का दर्जा दे दिया है। इससे उचाना क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। अब उचाना के लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए नरवाना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं अब जिला में चार उपमंडल और छह तहसील हो जाएंगी।
उचाना को उपमंडल बनाने की मांग बहुत पुरानी रही है। उचाना से नरवाना दूर नहीं है, लेकिन क्षेत्र के 45 गांवों से उचाना होते हुए जरूरी कामों के लिए नरवाना पहुंचा काफी बड़ा काम रहा है। अब लोगों को यह दिक्कत नहीं होगी। तमाम प्रशासनिक कामों के लिए लोगों को एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) कार्यालय में ही जाना पड़ता है। वाहनों के पंजीकरण से लेकर अन्य महत्वपूर्ण काम उपमंडल कार्यालय से होते हैं। सरकार की घोषणा के बाद अब लोगों को यहां एसडीएम बैठने का इंतजार रह गया है।
विज्ञापन


50 साल लग गए
शुरू से रही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहे उचाना को उपमंडल का दर्जा मिलने में 50 साल लग गए। हरियाणा के गठन के साथ ही एक नवंबर 1966 को जींद जिला अस्तित्व में आ गया था। उचाना मंडी जिला की महत्वपूर्ण मंडी रही है। इसके बावजूद 50 साल बाद उचाना को उपमंडल का दर्जा मिला है।

उचाना को एक साथ कई सौगात
बेशक जींद जिला की अनदेखी का आरोप वर्तमान सरकार पर भी लग रहा है, लेकिन उचाना को एक साथ कई सौगात मिली है। अलेवा उप तहसील भी उचाना विधानसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। उपमंडल और तहसील के साथ ही 21 अक्तूबर को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उचाना में केंद्रीय विद्यालय की नींव रखने आ रहे हैं। वहीं उचाना हलके के ही बधाना गांव में बागवानी विवि के रीजनल सेंटर को स्वीकृति मिल चुकी है। कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने डाहौला गांव में चालक प्रशिक्षण स्कूल खोलने की घोषणा की थी। यह गांव भी उचाना विधानसभा क्षेत्र का ही है।

मिलेंगी सुविधा
उपमंडल बनने से क्षेत्र को काफी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को अपने जरूरी काम करवाने के लिए नरवाना उपमंडल कार्यालय में जाना पड़ता था। अब यह सुविधा पास ही मिल जाएगी। अधिक समय नहीं लगेगा। -बीरभान, उचाना

विकास को मिलेगी गति
उपमंडल बनने के बाद क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विकास की नई योजनाएं बनेंगी और सरकार से अधिक बजट जारी होगा। उपमंडल कार्यालय बनने से युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे। -धर्मबीर, उचाना।

भाजपा सरकार में उचाना के आए अच्छे दिन
मुख्यमंत्री ने 12 अप्रैल को उचाना क्षेत्र के लिए 19 घोषणाएं की थी। उन पर काम शुरू हो गया है। उचाना को उपमंडल का दर्जा मिलना महत्वपूर्ण काम है। वहीं अलेवा को भी तहसील का दर्जा दिया गया है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। -प्रेमलता विधायक, उचाना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें