पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों के सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर।
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब से आ रहे किसानों का काफिला रविवार को जुलाना से गुजरा। यहां पर सड़क के एक किनारे जाम की स्थिति बनी रही। वहीं आंदोलन को लेकर किसानों में उत्साह बना हुआ है। एक साथ हजारों ट्रैक्टर व अन्य वाहन देखकर लगता है कि किसान आंदोलन को और तेज करने वाले हैं। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।