एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त बरामद

Karnal Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहोवा। पटियाला रोड स्थित गांव ट्यूकर के समीप पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी से डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त बरामद की है। थानाध्यक्ष राजसिंह ने बताया कि एएसआई सत्यवान ट्यूकर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि किसी व्यक्ति द्वारा पिहोवा से पटियाला के रास्ते गाड़ी में चूरापोस्त ले जाई जा रही है। कुछ ही देर में सामने से इंडिगो गाड़ी आई। पुलिस को देख चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़ गांव की ओर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों को उस पर शक हुआ और उन्हाेंने उसका पीछा किया। व्यक्ति भागने में सफल हो गया। उन्होंने सड़क पर खड़ी गाड़ी की जांच की तो उसमें दो कट्टे चूरापोस्त बरामद की गई। गाड़ी की डिग्गी से भी 140 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी में रखे कागजातों के आधार पर संजीव कुमार निवासी सराय बस्ती पठाना फतेहगढ़ साहब के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें