एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

300 होनहार कन्याओं को आज नवाजेंगे सीएम

Karnal Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को श्री जयराम शिक्षण परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 300 होनहार कन्याओं को डिग्रियों से नवाजेंगे। शुक्रवार को श्री जयराम शिक्षण संस्थानों के संस्थापक और देशभर में फैली श्री जयराम संस्थाओं के संचालक, उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने लोहार माजरा स्थित श्री जयराम शिक्षण परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि संस्था 128 वर्षों से धर्मप्रचार और समाजसेवा के साथ-साथ देश में शिक्षा का विकास करने में प्रयासरत है। संस्था की प्राथमिकता ग्रामीणांचल में महिला शिक्षा को बढ़ावा देना है। ब्रह्मचारी के अनुसार उनके गुरु ब्रह्मलीन परमपूज्य देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी का सपना था कि ग्रामीणांचल की हर कन्या के पास शिक्षा का अनमोल गहना हो। इसी सपने को साकार करने में जयराम संस्थाएं देश के कई राज्यों में धर्म के साथ-साथ शिक्षा का प्रचार प्रसार देहात में कर रही है। कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा में स्थित शिक्षण परिसर में महिला बीएड कालेज, डिग्री कालेज, पालीटेक्निकल कालेज, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिकित्सा केंद्र और छात्रावास पिछले 12 वर्षों से चल रहा है। अक्तूबर 1999 में इस शिक्षण परिसर की आधारशिला देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने रखी थी। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को लोहारमाजरा में श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के परिसर में सेठ नवरंग दास लोहिया श्री जयराम कन्या महाविद्यालय और बीएड कालेज का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित कन्याओं को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर दीक्षांत भाषण देंगे। इस अवसर पर वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सांसद नवीन जिंदल सहित कई विद्वान हस्तियां शामिल होंगी। उनके शिक्षण संस्थान का यह पहला दीक्षांत समारोह है। इस अवसर पर हरियाणा चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष कुलवंत सैनी, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला और छात्रावास के अध्यक्ष व बीपीआर कालेज के संरक्षक पवन शर्मा पहलवान, टेकचंद लोहारमाजरा, केके गर्ग, राजेंद्र सिंघल, निदेशक एसएन गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें