एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

29 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू

Karnal Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर 29 लाख रुपये धोखे से हड़पने के आरोप में भगोड़े जयकिशन निवासी गढ़ी रोड़ान को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरेश कुमार निवासी घराड़सी कुरुक्षेत्र ने 27.07.11 को थाना शहर कुरुक्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि जयकिशन ने अपने कुछ और साथियों से मिलकर उसको गैस एजेंसी दिलवाने के बहाने उससे 29 लाख रुपये हड़प लिए। सीआईए स्टाफ-2 पुलिस ने आरोपी जयकिशन पुत्र रामपाल निवासी गांव गढ़ी रोड़ान को धर दबोचा। न्यायालय ने 18.09.2012 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। रामकिशन को 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी रामपाल निवासी गढ़ी रोड़ान, इंद्र सिंह निवासी कलायत, बलदेव व जयप्रकाश निवासी रोहतक को पहले ही काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें