एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एनसीपी नेत्री के घर पर हमला, लूटपाट

Karnal Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इंद्री। गांव बीबीपुर जाटान में रावण दहन से उपजे विवाद ने गंभीर रुप धारण कर लिया। गांव के एक पक्ष ने एनसीपी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव रेनू कौर सैनी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में महिला नेत्री के पति सहित अन्य परिवार केलोग घायल हो गए। इन लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि हमलावर घर में रखी नकदी और जेवरात भी लूट ले गए। थाना इंद्री पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रेनू कौर सैनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दशहरा के अवसर रावण दहन किया जा रहा था तभी गांव के ही कुछ शरारती लोग उनके परिवार के लोगों से बहस करने लगे। मामला इतना बिगड़ा कि इन लोगों ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली और गाली-गलौच भी की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वीरवार सुबह जब पुलिस गांव से चली गई तो हमलावर गुट ने मौका पाकर महिला नेत्री के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसते ही तोड़-फोड़ शुरू कर दी और घर के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ उठाई थी आवाज
एनसीपी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव रेनू कौर सैनी प्रदेश में बढ़ रही दुराचार की घटनाओं को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। इतना ही नहीं एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार को चेताने का प्रयास किया था। महिला नेत्री का कहना है कि क्षेत्र में उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। यह हमला साजिश के तहत किया गया है।
विज्ञापन


माहौल खराब करने की कोशिश : सरपंच
गांव के सरपंच रमेश सैनी ने कहा कि गांव के कुछ शरारती लोग गांव का माहौल खराब करने की कोशिश में जुटे है। दशहरा के अवसर पर रावण दहन को लेकर कार्यक्रम चल रहा था तभी गांव के कुछ शरारती लोगों ने कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की है। गांव की महिला नेत्री के घर पर हमला करने की निंदा भी की।

पुलिस कर रही छापामारी : थाना प्रभारी
इंद्री थाना प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि बीबीपुर गांव में एनसीपी महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव के घर पर हमला करने वाले नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। धार्मिक कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें