एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुलदीप ने चौटाला-हुड्डा पर साधा निशाना

Karnal Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इंद्री। हजकां सुप्रीमो एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि चौटाला और हुड्डा से केवल हजकां-भाजपा गठबंधन ही छुटकारा दिला सकता है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया और हुड्डा ने जमीन के सौदे करने के अलावा कोई जनहित का काम नहीं किया। यही कारण है कि एक जिले को छोड़कर हरियाणा में कहीं भी विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जनहित को लेकर दोनों दलों की सरकारें करीब एक जैसी रही हैं। कुलदीप बिश्नोई यहां इंद्री हलके के गांव कुंजपुरा में 2 दिसंबर को सिरसा में हजकां के स्थापना पर होने वाली रैली को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि रैली के बाद प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भजनलाल के समय में प्रदेश के हर क्षेत्र को उसका हक मिलता था, लेकिन जब से हुड्डा सरकार बनी है प्रदेश में एक जिले और जाति विशेष के लिए काम किया जाता है। उन्होेंने कहा कि इसी तरह चौटाला के राज में गुंडागर्दी बढ़ी और व्यापारी वर्ग का शोषण किया गया। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों तक यह दल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। क्योंकि चौटाला और उनके पुत्रों पर आय से अधिक संपत्ति के केस चल रहे हैं और जल्द ही पूरा चौटाला परिवार जेल में होगा।

किराए की नहीं जबरदस्ती की थी भीड़
कुलदीप ने दिल्ली रैली को लेकर कहा कि रैली में किराये की नहीं, बल्कि जबरदस्ती की भीड़ एकत्रित की गई थी। सरपंचों पर प्रशासन व सरकार ने जो दबाव डाला था, उसके डर में लोग रैली में गए और इसका खुलासा चैनल पर भी किया। इससे साफ है कि मन से लोग कांग्रेस के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि सिरसा रैली को लेकर सरकार इतनी बौखला गई है कि वह रोजाना बयान दे रही है कि बड़ी घोषणाएं प्रदेश में होंगी। ताकि किसी तरह रैली में जाने वाले लोगों को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन


स्पीकर से नहीं निष्पक्ष फैसले की उम्मीद
उन्होंने कहा कि जो तथ्य उन्होंने स्पीकर के सामने रखे हैं। उसमें पांच सदस्यों को बनाए रखने का औचित्य ही नहीं बचता है और इनकी सदस्यता रद होना तय है, लेकिन उन्हें स्पीकर से न्याय की उम्मीद नहीं है। क्योंकि वह स्पीकर की तरह नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह मामले की सुनवाई कर रहे हैं। ऐसे में वह अपना फैसला निष्पक्ष दे ही नहीं सकते हैं। अगर वह सही निर्णय देते हैं, तो जनवरी तक पांच विधानसभा चुनाव तय हैं।

रैली में आएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता
बिश्नोई ने बताया कि सिरसा रैली को लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, भाजपा नेता डा. हर्षवर्धन, प्रदेशाध्यक्ष केपी गुर्जर आदि संबोधित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक राकेश कांबोज, महीपाल ढांडा, तेजपाल गर्ग, जितेंद्र छाबड़ा, जीतराम कश्यप, नरेंद्र राणा, विनोद राणा, नरेश पोसवाल, जसपाल राणा, तेग सिंह तखाना, ममता गौत्तम, रणजीता खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें