एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आधार कार्ड बना रहे कर्मियों से हाथापाई

Karnal Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। पिपली धर्मशाला में आधार कार्ड बना रहे कुछ कर्मचारियों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आए कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आधार कार्ड बना रहे कर्मचारियों बताया कि हमलावर व्यक्ति लंच टाइम में आधार कार्ड बनवाने की जिद कर रहे थे। जब उन्हें दोपहर बाद आने की बात कही तो ग्रामीण भड़क गए और उनपर हमला कर दिया। आधार कार्ड बना रहे कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे कुछ युवक आधार कार्ड बनवाने की जिद करने लगे जब उन्हें कहा गया कि दोपहर बाद कार्ड के लिए आएं तो ग्रामीणों ने उसी दौरान हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई में आधार कार्ड बना रहे कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें भी आई। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड बनाने बंद कर दिए। प्रदीप के अनुसार आधार कार्ड आगामी कार्रवाई तक पिपली में नहीं बनाए जाएंगे। वहीं पिपली के सरपंच वीरेंद्र तलवाड़ ने बताया कि आधार कार्ड बना रहे कर्मचारियों को पंचायत की तरफ से पूरी सुविधा दी जा रही है लेकिन किन्हीं कारणवश ग्रामीणों की उनसे कहासुनी हो गई। इसके कारण आधार कार्ड बनाने का कार्य सोमवार को नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश रोहिला
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें