एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैंटर चालक से 183 एलसीडी बाक्स लूटे

Karnal Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नीलोखेड़ी। टोल प्लाजा के पास तीन नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर कैं टर चालक को बंधक बना करीब 22 लाख रुपये कीमत के एलसीडी और एलईडी लूट लिए। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और उसको कैंटर सहित करनाल की तरफ ले गए। लुटेरे करनाल के पास कैंटर को खाली करने बाद फरार हो गए। कैंटर में वीडियोकॉन कंपनी के 22 लाख रुपये कीमत का सामान भरा हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब बारह बजे कैंटर चालक लखविंद्र सिंह अपना कैंटर दिल्ली से वीडियोकॉन कंपनी के एलसीडी व एलईडी के करीब 183 बाक्स लोड करने के बाद जीरकपुर पंजाब जा रहा था। जैसे ही वह नीलोखड़ी के टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तो अचानक कैंटर में कुछ खराबी आ गई। लखविंद्र ने कैंटर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और कैटर में ही सो गया। चालक ने बताया कि कुछ समय बाद एक युवक ने खिड़की को थपथपाया, तो लखविंद्र की नींद खुली। लखविंद्र ने खिड़की खोली, तो एकदम से तीन नकाबपोश युवकों ने उसे दबोच लिया। नकाबपोश युवकों ने चाकू की नोंक पर उसके हाथ पीछे बांध दिए और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने किसी तरह कैंटर को स्टार्ट किया और लखविंद्र को साथ लेकर आरोपी करनाल की तरफ चल दिए। करनाल के पास कैंटर से सामान उतारकर एक अन्य कैंटर में लोड करने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित चालक किसी तरह बुटाना थाना पहुंचा और थाने में लूट की वारदात की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की तफतीश जारी है। पुलिस का कहना है कि चालक के बयान से कई तरह से सवाल सामने आए हैं कि कैंटर खराब अचानक कैसे चालू हो गया। इन पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें