एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिमांड में आरोपी से 10 हजार बरामद

Karnal Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहोवा। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर एक जोड़ी सोने के झुमके व 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पिहोवा में शिव कुमार वासी बाखली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चोराें ने उसके घर से गहने व 25 हजार रुपये चोरी कर लिए है। थाना पिहोवा से सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी सुनील कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार वासी बाखली को पकड़कर न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और निशानदेही कराकर चोरीशुदा एक जोड़ी सोने के झुमके व 10 हजार रुपये बरामद करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें