एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इंद्री में स्टेट हाईवे जाम

Karnal Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इंद्री। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना के रेट कम मिलने से नाराज होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय के समीप करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर करीब आधा घंटे से भी ज्यादा जाम लगाया। इतना ही नही नाराज किसानों ने पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता के आवास के बाहर गन्ने की होली भी जलाई। फिलहाल किसानों के रवैये को देखते हुए सरकार और गन्ना किसानों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान गन्ने के रेट की वृद्धि को लेकर सरकार से भी भिड़ने को तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान यूनियन और गन्ना एक्शन कमेटी के प्रधान रामपाल चहल की अध्यक्षता में सैकड़ाें किसान सोमवार सुबह पूर्व मंत्री और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके भीम मेहता के आवास के बाहर इकट्ठे होना शुरू हो गए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने गन्ने की होली भी जलाई। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर स्टेट हाईवे पर लेटकर सड़क जाम कर दिया।

वाहनों की कतारें
हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी देर के बाद तहसीलदार किशोरी लाल शर्मा के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला। किसानों ने चेतावनी दी कि चार जनवरी तक रेट नही बढ़ाए तो इंद्री के किसान भादसों शुगर मिल पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पांच जनवरी को पूरे प्रदेश की मिलों को बंद कर देंगे।
विज्ञापन


खफा हैं किसान
गन्ना एक्शन कमेटी के प्रधान रामपाल चहल, अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ओमपाल मंढाण और भाकियू नेताओं ने कहा कि रादौर में धरना दे रहे गन्ना किसानों की मांगो पर सरकार ने अब तक कोई ठोस आश्वासन नही दिया। इस बात से खफा होकर किसान प्रदर्शन कर रोष प्रकट कर रहे हैं। रादौर में हुई महापंचायत में गन्ना उत्पादक किसानों ने कांग्रेसी विधायक ों व कांग्रेस की टिकट पर लड़ चूके नेताओं के आवास पर गन्ने की होली जलाने का निर्णय किया था। किसानों की उचित मांगों को भी सरकार नजर अंदाज कर रही है। इससे मजबूर होकर प्रदेश भर के किसान सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेता बाबू राम, राजबीर, बारू राम, प्रवीण, शामसिंह, मदन लाल, राजेश, ईश्वर सिंह, पवन कुमार, रामप्रशाद ढाड़ा, लक्ष्मण, सुशील कुमार, नरेश, सतीश कुमार ने भी विचार रखे।

गन्ने की होली जलाई
सालवन चौक पर किसानों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
असंध। गन्ने के सर्मथन मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक असंध के विधायक जिलेराम शर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जलाकर रोष जाहिर किया। इससे पूर्व स्थानीय अनाज मंडी में किसान पंचायत के अध्यक्ष बिजेन्द्र राणा की अगुआई में किसान पंचायत आयोजित की गई। इस अवसर पर भाकियू रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, जोगेन्द्र सिंह झींडा ब्लाक प्रधान, सतीश बलहारा, नरेन्द्र राणा, प्रकाश सिंधड़, इंडिया अगेंस्ट करप्शन के रामपाल मान, सत्यवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुलतान सिंह, पूर्व महासचिव शाम सिंह मान, प्रेम सिंह बल्ला, सतपाल राणा, दलबीर फफड़ाना, रविन्द्र सिंह, नरेन्द्र, शीशा सिंह रत्तक, राम सिंह दादुपुर, संपूर्ण सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

मिल बंद कर देंगे किसान
बल्ला। गन्ने का मूल्य बढ़वाने क ो लेकर किसान गन्ना संघर्ष समिति के बैनर तले धार्मिक स्थल गांव के दादा खेडे पर क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान गन्ना संघर्ष समिति फफडाना शुगर मिल के अध्यक्ष बजिन्द्र राणा ने की। बैठक में किसानों ने प्रदेश सरकार को चेताया कि 2 जनवरी तक अगर उन्हें गन्ने का भाव 354 रुपये प्रति क्विंटल नही दिया गया तो 2 जनवरी से किसान गन्ने की कटाई बंद कर देंगे और 5 जनवरी को फफडाना शुगर मिल बन्द किए जाने का आहवान किया।
इस अवसर पर सुभाष राणा, अर्जुन धर्मगढ, दिलावर कवि, राजेन्द्र मोर माजरा, धर्मबीर नारा, प्रताप अटावला, राजू वैसर, वजीर मतलौडा, बिन्द्र अदियाना, सोवियत मानपुरा, बलकार, सतबीर, जयवीर, कबूल, मेहर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें