एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन अपराधी हवालात से फरार

Karnal Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैथल। थाना सदर के हवालात में हत्या सहित कई मामलों में बंद तीन आरोपी फरार हो गए। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। तीनों आरोपियों को बुधवार शाम ही लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। उन्हें बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक टेकनराज सहित अन्य पुलिस अधिकारी थाने में पहुंचे। पुलिस ने मामले में ड्यूटी पर तैनात संतरी के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए पुलिस टीम ने बुधवार को पाड़ला रोड से तीन युवकों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। तीनों को थाना सदर के हवालात में बंद किया था। इन तीनों में कैथल के शिव कालोनी निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ चोरी के करीब 9 मामले, पानीपत के सनोरी रोड निवासी सन्नी के खिलाफ सात मामले एवं जींद के गांव कारखाना निवासी अनिल कुमार के खिलाफ हत्या के आरोप में जींद थाने में मामला दर्ज है। तीनों से पुलिस को पूछताछ में चोरी की दर्जनों वारदातों के संबंध में अहम खुलासे होने की उम्मीद थी। तीनों सदर थाना में बने हवालात से बृहस्पतिवार की सुबह गायब मिले। बताया जा जा रहा है कि तीनों संतरी की ओर से हवालात को ताला लगाने में हुई लापरवाही का फायदा उठाकर देर रात थाने से भाग गए। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुबह छह बजे थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक टेकनराज, सीआईए प्रभारी राजकुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी अश्वनी शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएसपी टेकनराज ने बताया कि फरार हुए तीनों आरोपियों को बुधवार को ही गिरफ्तार किया गया था। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार संतरी चांद राम से बुधवार रात हवालात का ताला लगाने में लापरवाही हुई। उसने कुंडी लगाकर ताले को कुंडी के ऊपर की बजाए नीचे ही लगा दिया। देर रात हवालाती इस लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हुए हैं। उनकी धर पकड़ के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्हें शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में संतरी चांदराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है कि इनके फरार होने में किसी और की भी लापरवाही है या नहीं। यदि किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाने से ही हवालातियों के फरार होने के कारण आला अधिकारी मामले की बारीकी से जानकारी जुटा रहे हैं कि इतनी बड़ी वारदात अकेले एक संतरी की लापरवाही से हो सकती है या फिर इसमें किसी अन्य अधिकारी की भी लापरवाही रही है। थाना सदर का भवन अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है। इसमें हवालात बीच में अंदर कोने में बने हुए हैं। जहां से निकलने का एक ही रास्ता है। ऐसे में उसी रास्ते से तीनों हवालातियों का फरार होना कई बड़े सवाल छोड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें