एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिल्ली-कैथल ट्रेन को मिलेगी मंजूरी!

Karnal Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। छब्बीस फरवरी को पेश होने वाले रेल बजट में पटियाला-पिहोवा-हरिद्वार रूट को मंजूरी मिल सकती है और दिल्ली-कैथल के बीच वाया जींद ट्रेन मिल सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र रेल सेवाओं के मामले में 10 कदम आगे बढ़ा है। यह दावा क्षेत्रीय सांसद नवीन जिंदल ने किया है। उन्होंने माना कि कई परियोजनाओं की रफ्तार धीमी है, लेकिन वे सभी सरकार की प्राथमिकता में हैं और उनके लिए फंड जुटाया जा रहा है। जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जिंदल ने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया कि सिर्फ चुनाव के समय वह पिहोवा को रेलमार्ग का तोहफा देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से ही यह उनकी प्राथमिकता में है। रेल मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है और 2005 में इस लाइन के लिए सर्वे भी कराया जा चुका है। सरकार इसके लिए फंड का इंतजाम कर रही है। इसी तरह कैथल-दिल्ली ट्रेन को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। रेल मंत्री पवन बंसल से हमें पुख्ता आश्वासन भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें