कैथल। कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल विधानसभा क्षेत्र के तीसरे दिन शहर समेत विभिन्न गांवों में नौ करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी की।
हुडा सेक्टर 19 वासियों को 25 साल पुरानी मांग हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को पूरी कर दी। उन्होंने एक करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र को लोकार्पित किया। मंत्री ने इस अवसर पर हुडा कालोनियों में विकास की कई परियोजनाओं की घोषणा की। इसमें सेक्टर 21 में बनाए जा रहे जिमखाना क्लब में ही एक करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से स्वीमिंग पूल बनाए जाने की घोषणा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
सामुदायिक केंद्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 25 साल पूर्व बने इन सेक्टरों में यह केंद्र पहले ही बन जाना चाहिए था। इस कार्य के निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए संपदा अधिकारी एसडीएम हवा सिंह पचार, हुडा के अधीक्षक अभियंता एके मघु और कार्यकारी अभियंता वाइएम मेहरा को भी बधाई दी। हुडा एसोसिएशन का आह्वान किया कि 6190 वर्ग फुट कवर एरिया में बने दोमंजिला भव्य भवन की साफ-सफाई और देखरेख का दायित्व समझते हुए इसे ठीक से बनाए रखने में सहयोग करें। दोनों तलों पर 150 लोगों की क्षमता वाले हॉल और आस-पास खुले घास वाले लान में 500 लोगों की क्षमता है।
नई विकास की परियोजनाओं की घोषणाएं
1. सेक्टर 21 में 2 करोड़ 31 लाख की लागत से बनाए जा रहे जिमखाना क्लब में 1 करोड़ 52 लाख की मदद से स्वीमिंग पूल का निर्माण होगा। काम शुरू।
2. सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए 90 लाख खर्च होंगे।
3. रेलवे लाइन के नीचे से स्टॉर्म वाटर सीवरेज बनाने के लिए 50 लाख की मंजूरी।
4. सेक्टर 19 पार्ट-1 में सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रुपये
5. सेक्टर 19 में ही सामुदायिक केंद्र के निकट स्थित 4 एकड़ की स्कूल के लिए प्रस्तावित भूमि को स्कूल बनने तक साफ करवाकर लॉन बनवाए जाने की घोषणा।
सुरजेवाला ने बताया कि इसके अलावा हुडा सेक्टर में जिमखाना क्लब अगले छह माह में, मंडी टाउनशिप के लिए सामुदायिक केंद्र अगले तीन महीने, हनुमान वाटिका परिसर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन हनुमान वाटिका सामुदायिक केंद्र भी शीघ्र पूरा हो जाएगा। इस मौके पर हुडा के अधीक्षक अभियंता एके मघु, संपदा अधिकारी एसडीएम हवा सिंह पचार, कार्यकारी अभियंता वाईएम मेहरा, दिलबाग मोर, नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मितल, नगर पार्षद दरबारा नैन, रूलदू राम, कमल मित्तल, नाजर सिंह दयौरा, नीलम यूनिवर्सिटी के उपकुलाधिपति भूपेंद्र सांगवान समेत कई अन्य मौजूद रहे।
आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल-बाबालदाना रोड पर कैथल ड्रेन की बुर्जी नंबर आरडी-111880 पर एक करोड़ 6 लाख रुपये से बने पुल के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मानस से फ्रांसवाला को जाने वाली सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। इस पर एक करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। बाबालदाना से संगतपुरा को जोड़ने वाले लगभग छ: किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की सड़क के चौड़ा करने और मजबूतीकरण कार्य पर चार करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि से संपूर्ण होने वाले विकास कार्य का भी शिलान्यास किया। माघोमाजरी में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए गांवों में 26 लाख 53 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। बाबालदाना गांव में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इन जनसभाओं के दौरान मंत्री को स्मृति चिन्ह व पगड़ी भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता एसके गोयल, कार्यकारी अभियंता संजीव अग्रवाल, सुरेंद्र मोहन, नाजर सिंह दयौरा, रामनिवास मित्तल, दिलबाग मोर, बहादुर सैनी, सुरेंद्र रांझा, डा. श्याम साहनी, रामकुमार मान, रोशन लाल पाड़ला, धर्मपाल ठेकेदार, मुकेश जैन, सुरजीत बैनिवाल, भरत सिंह बैनिवाल, सुरेश नंबरदार, मियां सिंह बुढ़ाखेड़ा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।