करनाल। करीब डेढ़ महीने पहले ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्र्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
कलसौरा गांव का रहने वाला अमित (25) क्लीनिकल लेबोरेटरी में कार्यरत था। 11 फरवरी, 2013 को लाइन पार करते समय अमित अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस मामले में वीरवार शाम अमित की पत्नी की शिकायत पर थाना जीआरपी ने अमित के भाई अमरजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
मृतक अमित की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका देवर अमरजीत उससे अवैध संबंध बनाना चाहता था। इस बात को अमित भी जानता था। इस कारण अमित मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। इस बात से दुखी होकर अमित ने 11 फरवरी की रात को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रीना की शिकायत पर पुलिस ने अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अमरजीत की तलाश शुरू कर दी है।