करनाल। निसिंग थाना क्षेत्र की एक लड़की को भगा ले जाने वाले दो सगे भाइयाें को पुलिस ने रविवार को काबू किया। पुलिस ने लड़की को भी खोज कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान लिए। इसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया। अब पुलिस युवती का मेडिकल करवाएगी।
निसिंग क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को उसी गांव के दो सगे भाई बलराम और सुशील शादी का झांसा देकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने बलराम और सुशील को युवती सहित करनाल से काबू कर लिया। सदर थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि आरोपी दोनाें सगे भाई हैं। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान लेने के बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया है।