लाडवा। लाडवा में बुधवार देर रात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के कार्यक्रम के दौरान लोगाें के हुजूम का जेबकतरों ने जमकर फायदा उठाया। कार्यक्रम में जेबकतरों ने पत्रकारों तक को भी नहीं बख्शा। भारी भीड़ अन्ना की एक झलक पाने को बेताब थी तो वहीं जेबतराश अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे। 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों की जेब हल्की हुई। कइयों के तो मोबाइल तक साफ हो गए। बलबीर सिंह के अनुसार उनके पर्स में नकदी समेत समाचार पत्र का आईकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोटरसाइकिल की आरसी व अन्य कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। इसी प्रकार नरेश गर्ग के अनुसार उनके पर्स में नकदी सहित पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, आरसी आदि सहित कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। इसी प्रकार विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह आदि सहित दर्जनों लोगों की जेबें साफ हुई।