एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब सब्जियां भी गरीब की पहुंच से दूर

Karnal Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

करनाल। बढ़ती महंगाई आमजन को हर रोज रुला रही है। गरीब के लिए अब सब्जी खरीदना भी आसान नहीं रहा है। करीब एक महीने में ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। व्यापारियों की बात मानें तो गर्मी के सीजन में सब्जियां और महंगी हो सकती हैं। शहर के लोगों को ठेली और सब्जी मंडी से सब्जी खरीदनी होती है। सब्जी मंडी से दूर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तो सब्जी मंडी के भाव से चार से पांच गुणा महंगी पड़ती है। ठेली और हर इलाके के सब्जी विक्रेताओं के मनमाने भाव हैं। लोग भी मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी का नाम वर्तमान रेट एक महीना पूर्व रेट
गोभी 20-40 10-25
घीया 20-30 10-15
खीरा 20-30 10-15
गाजर 20-40 05-15
करेला 70-90 15-25
शिमला मिर्च 50-70 20-30
भिंडी 70-100 10-25
पेठा 10-15 05-08
मटर 40-60 20-35
टमाटर 25-40 20-35
बंदगोभी 15-25 05-10
छोलिया 100-125 100-130
बैंगन 15-20 05-10
तोरी 60-80 25-40
प्याज 16-20 12-18
आलू 10-15 08-12
अरबी 50-60 25-40


शहर के प्रेम नगर निवासी नरेंद्र कुमार, शिव कालोनी निवासी सुधीर कुमार, मॉडल टाउन निवासी सुरेश कुमार समेत कई लोगों का कहना है कि जो लोग मंडी के पास रहते हैं उन्हें थोड़ी राहत फिर भी है लेकिन जो लोग दूर रहते हैं उन्हें अपने क्षेत्र की मार्केट और ठेली वालों के भरोसे रहना पड़ता है। वे लोग मंडी से चार से पांच गुणा अधिक भाव में सामान बेचते हैं। लोगों के पास समय की कमी होती है तो ऐसे में उन लोगों को वहीं से सामान खरीदना होता है।
मंडी के दुकानदार पप्पी और रामू के अनुसार वे लोग भी परेशान हैं। महंगाई के कारण रेट अधिक होते हैं। ऐसे में वे लोग कुछ नहीं कर सकते। उल्टा उन लोगों का मुनाफा घट जाता है और ग्राहकों की संख्या भी कम हो जाती है। इतना ही नहीं ग्राहक मंदा होने के कारण सामान अधिक लेता है और महंगा होने के कारण काफी कम मात्रा में खरीद करता है। महंगाई ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें