एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का नाम अंबेडकर चौक मार्केट

Karnal Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। समस्याओं का जंजाल अंबेडकर चौक मार्केट के दुकानदारों को घेरे हुए है। सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि इस मार्केट से आवाजाही करने वाले लोग तथा ग्राहक भी इन समस्याओं दो-चार होते हैं। अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन को कई बार अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक समस्याएं जस की तस हैं और उनकी सुनवाई नहीं हुई। धर्मनगरी के सबसे व्यस्त रहने वाले मार्ग गुलजारी लाल नंदा रोड पर अंबेडकर चौक मार्केट है। इस मार्केट के दुकानदार मानते हैं कि नेता और प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरंदाज कर रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर उनके व्यापार पर पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में अव्यवस्था के कारण यहां अनेक बार हादसे हो चुके हैं। बरसात के समय मार्केट के हालात बद से बदतर होते हैं। लंबे समय से इस चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई। सबसे विकट समस्या फाटक बंद होने पर इस मार्केट में लगने वाले जाम की है। दुकानदार चाहते हैं कि अंबेडकर चौक के निकट वाले फाटक पर आहुलवालिया चौक की ओर लगे डिवाइडरों की तरह इस ओर भी डिवाइडर लगाने की आवश्यकता है क्योंकि फाटक खुलने पर दोनों और से निकले वाले वाहन आमने सामने फंस जाते हैं, जिसकी वजह से कई बार आधे से पौने घंटे तक भी जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं का अंबार : अध्यक्ष
अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के मुताबिक मार्केट में समस्याओं का अंबार है। प्रशासन को शौचालय, पीने के पानी के नलों का प्रबंध, ट्रैफिक लाइट सिगनल की व्यवस्था, बंद पड़े नालों की सफाई तथा गंदे व बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध होना चाहिए।

गर्मियों में पानी के लिए भटकते हैं लोग
अंबेडकर चौक मार्केट के दुकानदार एवं हरियाणा डाईक्लीनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णलाल मेहता के मुताबिक मार्केट में पेयजल के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं है। दुकानदारों ने इसके लिए निजी व्यवस्था की है, जबकि इस मार्केट से चंद कदम की दूरी पर कई धार्मिक स्थल हैं, जहां मेलों के दौरान कुरुक्षेत्र आने वाले लोग मार्केट में पीने के पानी तलाश में भटकते हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों को भारी दिक्कतें
अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन के व्यापारी नेता प्रदीप झांब के मुताबिक यहां ट्रैफिक पुलिस का प्रबंध अवश्य होना चाहिए। चौक से चंद कदम की दूरी पर कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे लाइन का फाटक है। फाटक बंद होने और खुलने के समय यहां ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इस दौरान दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चौक पर सीसीटीवी कैमरे हों
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश चौधरी के मुताबिक मार्केट में सीसीटीवी कैमरों लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए। यूनिवर्सिटी, महिला कॉलेज व स्कूलों में आवाजाही करने वाले विद्यार्थी इस इस चौराहे से गुजरते हैं। वहीं, चौक के निकट शॉपिंग माल की वजह से भी यहां काफी भीड़ रहती है। इन हालात में कई बार छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। आपराधिक घटनाओं और ट्रैफिक हालात की निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें