एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पंजाब में गुस्सा, करनाल में परेशानी

Karnal Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

करनाल। पंजाब में सिख समाज के विरोध प्रदर्शन के कारण रविवार को कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। इससे हजारों रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों ने भी माना की कई ट्रेनें लेट हुईं। पंजाब से गाड़ियां नहीं चलीं। अंबाला से दिल्ली जाने वाली गाड़ियां अंबाला पार नहीं कर पाईं। 1984 के दंगों के मामले में सबूतों के अभाव में अदालत द्वारा सज्जन सिंह को बरी करने के विरोध में सिख समुदाय के लोगों में भारी गुस्सा है। देश भर में सिख समुदाय के लोगों के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को पंजाब में सिखों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सिखों के गुस्से के कारण अमृतसर में ही ट्रेनें रोक दी गईं। यह भी जानकारी मिली है कि सिखों के सड़कों पर उतरने से पहले भटिंडा एक्सप्रेस, जन शताब्दी, झेहलम एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन ही रविवार दोपहर अपने निर्धारित समय पर पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गाड़ियां रहीं लेट
गाड़ी का नाम देरी
सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट
सुपर तीन घंटे
पश्चिम एक्सप्रेस (डीलेक्स) दो घंटे 30 मिनट
अमरपाली तीन घंटे
इनके अलावा भी कई गाड़ियों के देरी से करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना है। यात्रियों को कई घंटे गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा।

यात्री हुए हाल-बेहाल
मेरठ जाने के लिए करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग कुंदन लाल और उनकी पत्नी मंगलो देवी ने बताया कि वे लोग सुबह 11 बजे से ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। गाड़ियां कई घंटे देरी से आने की सूचना दी गई। लखनऊ जाने वाले सोहल लाल ने बताया कि वे सुबह 9:15 बजे से बैठे थे। दोपहर 12:30 बजे तक गाड़ी नहीं आई। रामपुर जाने वाले बिहार के बेगूसराय निवासी ठाकुरदास के अनुसार वे भी कई घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोपहर में करीब 12:30 बजे रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने पीछे से ट्रेन चलने की पुष्टि की लेकिन साथ ही कहा कि ट्रेन कई-कई घंटे देरी से पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें