एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

41.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, लोगों के छूटे पसीने

Karnal Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

करनाल। यह तो शुरुआत है, अभी और रुलाएगी गर्मी। यह कहना है मौसम विभाग का। सात साल बाद फिर से मई का दूसरा हफ्ता बेहद गर्म रहा है। बुधवार को करनाल का अधिकतम तामपान 41.5 डिग्र्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। इससे पहले 2006 में 43.0 डिग्री तापमान 8 मई को दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान इस दिन 28.9 डिग्री था। मई का महीना शुरू होते हुए मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक हफ्ते से मौसम में आए बदलाव के कारण लगातार गर्मी बढ़ रही है। दो दिन से लू चलने लगी हैं। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में जहां गर्मी बढ़ेगी वहीं गर्म हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आठ दिन का तापमान
दिन तापमान (अधिकतम और न्यूनतम)
एक मई 39.0 डिग्री 17.0 डिग्री
दो मई 39.0 डिग्री 19.0 डिग्री
तीन मई 36.4 डिग्री 16.7 डिग्री
चार मई 38.0 डिग्री 16.8 डिग्री
पांच मई 40.0 डिग्री 21.4 डिग्री
छह मई 39.0 डिग्री 24.8 डिग्री
सात मई 38.0 डिग्री 20.4 डिग्री
आठ मई 41.5 डिग्री 21.2 डिग्री

इस बार टूटेंगे सारे रिकार्ड
इस बार सात साल बाद 8 मई को इतना गर्म दिन हुआ है। इससे पहले 2006 में 8 मई को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम 28.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 2005 में 35.8 और 23.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। 2008 में 35.5 और 24.8 डिग्री, 2009 में 36.5 और 22.6 डिग्री, 2010 में 36.7 और 19.8 डिग्री, 2011 में 36.4 और 20.4 डिग्री तथा पिछले साल 2012 में 39.4 और 23.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान बढ़ने के साथ लू का प्रकोप भी बढे़गा। गर्मी इस बार पिछले साल से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। a
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें