एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक को जान से मारने की धमकी

Karnal Updated Thu, 16 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में स्थित तीन पेट्रोल पंपों के संचालक और शंभूदयाल फर्म के मालिक संदीप वधवा को पिछले कई दिन से लगातार जान से मारने धमकियां मिल रही हैं। उनका एक पेट्रोल पंप कैथल में भी है। इन धमकियों से व्यापारी और उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा शुभचिंतक भी दहशत में है। वधवा की ओर से इस संदर्भ में सप्ताह पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पेट्रोल पंप मालिक इस मामले की जांच साइबर सेल से कराना चाहते हैं। उनके मुताबिक अभी तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और उनकी शिकायत केयू थाने के एएसआई जरनैल सिंह के पास ही है। कुरुक्षेत्र के गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर थीम पार्क के समक्ष स्थित शिव कृपा फिलिंग स्टेशन के संचालक संदीप वधवा ने बताया कि छह मई को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नहीं कई बार धमकियां दीं। धमकी देने वाले शख्स ने उन्हें एसएमएस भेजकर भी धमकाया। इस घटना के अगले दिन 7 मई को थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल की जगह दोस्त का मोबाइल उपयोग में लाना शुरू किया लेकिन हैरत की बात है कि धमकी देने वाले के पास वह नंबर भी पहुंच गया और इस नंबर भी फोन आने शुरू हो गए। वधवा को लगातार जिस मोबाइल से धमकियां मिल रही हैं, वह नंबर किरमिच वासी फूलाराम के नाम से जारी है और यह नंबर पिछले कई माह से चोरी हो चुका है। पुलिस ने जब फूलाराम से पूछताछ की तो उसने कहा कि यह नंबर उससे कई माह पहले चोरी हो गया था। इसके बावजूद भी नंबर चल रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि पेट्रोल पंप संचालक को जिस मोबाइल नंबर से धमकियां मिल रही हैं, वह एक दो दिन से नहीं, बल्कि कई माह से चोरी हुआ बताया गया है। उपभोक्ता की ओर से इस मोबाइल नंबर के गुम होने की एफआईआर दर्ज कराना तो दूर, कनेक्शन को बंद तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस पर लगाया गया हैं नंबर : डीएसपी
डीएसपी सिटी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे मामलों को काफी गंभीरता से लेती है और इस मामले में भी गहनता से जांच जारी है। व्यापारी का नंबर सर्विलांस पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें