एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विकास कार्यों का ब्योरा किया सांझा

Karnal Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र। विलेज अटेचमेंट स्कीम के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवाओं के नवनियुक्त 40 अधिकारियों का दल एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी पहुंचा। इस दल ने स्थानीय पंचायत भवन में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, ब्लॉक समिति की चेयरमैन कुसुमलता व जिला परिषद के सदस्य, ब्लॉक समिति के सदस्यों से मिलकर उनके अनुभव सांझा किए और उनके द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह दल एचआईआरडी नीलोखेड़ी के असिस्टेंट प्रोफेसर व कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. प्रीतपाल की रहनुमाई में कुरुक्षेत्र पहुंचा। अधिकारियों को प्रवीण चौधरी ने कहा कि आप सब यह कोशिश करना कि स्कीम चाहे जो भी हो, उसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज में आने वाली समस्याओं एवं समाधानों के बारे में और सफाई व्यवस्था, पौधरोपण, ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति व जिला परिषद में आपसी तालमेल विषयों में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक समिति की चेयरमैन कुसुमलता ने महिलाओं की समस्याओं के बारे में तथा समिति द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के बारे में सहायकों को जानकारी दी और कहा कि आप जहां भी जाएं, हर स्कीम का बारीकी से जायजा लें। इससे पूर्व इस दल ने स्थानीय कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग से मुलाकात की। एडीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इसके अतिरिक्त यह दल डीडीपीओ गगनदीप सिंह से भी मिला। डीडीपीओ ने पंचायतों की मॉनीटरिंग के लिए तैयार किए गए विलेज इंटिग्रेटेड मॉनीटरिंग सिस्टम साफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर डीआरडीए के पीओ भूषण कुमार, बीडीपीओ नवनीत कौर, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन बलदेव सैनी, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें