एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुर्तजापुर नहर से दो शव बरामद

Karnal Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहोवा। मुर्तजापुर नहर में 2 शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नवीन कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नगरपालिका के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकलवाया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों की बाजूएं बंधी हुई है और एक की बाजू पर जेके लिखा हुआ है और दिल का निशान बना हुआ है। शवों की हालत से लगता है कि दोनों शव कई दिन पहले नहर में फेंके गए हैं। वीरवार सुबह शवों को एक ग्रामीण ने नहर में फंसे हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें