कैथल। प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए दो करोड़ तिरेसठ लाख बीस हजार रुपये जारी किए हैं। सांसद नवीन जिंदल के प्रस्ताव पर यह राशि वैट पर सरचार्ज योजना से जारी की गई है। इस राशि से कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के 121 गांवों में विकास कार्य होगा। जिले के 30 से अधिक गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
जिंदल हाउस के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने 2,63,20,000 रुपये जारी करने पर अपनी मुहर लगा दी है। यह राशि मूल्यवर्धित कर (वैट) सरचार्ज योजना से जारी की गई है। इस राशि का इस्तेमाल पंचायत निदेशालय करेगा। सांसद नवीन जिंदल के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के गांवों में विकास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है।
जिले में इन गांवाें को मिलेगा फायदा
पूंडरी के बुची, चंदलाना, डीग, दुलियानी, फतेहपुर, खेड़ी साकरा, खेड़ी मटरवा, खेड़ी सिकंदरा, संगरोली, सिरसल, म्योली व पोबला, कैथल के काकोत, सेगा, रसूलपुर, बलवंती, भानी माजरा, धौंस, देवीगढ़, मुंदरी, सांपली खेड़ी, प्योदा, रोहेड़ियां व देवबन, कलायत के बालू बिड़न पट्टी, कैलरम, कमालपुर, कोले खां, बात्ता, नरवलगढ़, खड़क पांडवा, मटोर, दुब्बल व कमालपुर, राजौंद के बीर बांगड़ा, सोंगरी, तारागढ़, नंदकरण माजरा व खेड़ी संदल में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन गांवों में गलियां, चौपाल एवं अन्य विकास कार्य पूरे होेंगे। इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।