एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला से दिनदहाड़े 40 हजार लूटे

Karnal Updated Fri, 26 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाबैन। गांव गुढ़ा में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक महिला से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुढ़ा निवासी नैबो देवी पत्नी तेजपाल पंजाब नेशनल बैंक लाडवा से 40 हजार रुपये निकालकर थ्री व्हीलर में सवार होकर अपने गांव गुढ़ा जा रही थी। जब वह अपने गांव के बस अड्डे पर थ्री व्हीलर से उतरकर अपने घर जाने लगी तो बस अड्डेे से कुछ ही दूरी पर मोटर साइकिल पर सवार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके हाथ से रुपयों का थैला छीनकर फरार हो गए। जब तक महिला अपने आप को संभालकर शोर मचाती तब तक लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में डर का माहौल है और मामले से बाबैन पुलिस को अवगत कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने में लगी थी, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। गांव के लोगों ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से कठोर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें