एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवैध खनन करते चार वाहन पकडे़

Karnal Updated Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घरौंडा। यमुना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात पुलिस ने मंगलौरा नाके के समीप तीन डंपर व एक जेसीबी को कब्जे में लिया है। तीनों डंपरों में रेत भरा हुआ था। पुलिस ने डंपरों को अपने कब्जे में लेते हुए माइनिंग अधिकारी को इसकी सूचना देकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले मंगलौरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार देर शाम यमुना से सटे इलाके में खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं, इसकी सूचना मिलते ही मंगलौरा चौकी इंचार्ज रविकांत ने टीम गठित की और रेड कर तीन डंपरों व जेसीबी मशीन को काबू कर लिया। खनन माफिया यमुना के इलाके से जेसीबी की सहायता से रेत भर रहे थे। पुलिस को आते देख वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीनों डंपरों व एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। इंचार्ज रविकांत ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर अवैध खनन पर बिल्कुल प्रतिबंध लगाया हुआ है। कुछ खनन माफिया चोरी छुपे से अवैध खनन करने का काम कर रहे थे। डंपर से एक परमिशन लेटर फोटोस्टेट भी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें