एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे तरावड़ी के सुदर्शन

Karnal Updated Sun, 01 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तरावड़ी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक सुदर्शन कुमार शास्त्री को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस संदर्भ में पत्र मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने साथी अध्यापकों के साथ उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि सुदर्शन कुमार शास्त्री इससे पहले वर्ष 2010 में भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित को चुके हैं। इस बार भी हरियाणा से केवल 4 शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें से मौलिक शिक्षा विभाग से सम्मानित होने वाले सुदर्शन कुमार शास्त्री शामिल हैं, जो उनके स्कूल से हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्याध्यापक सुदर्शन कुमार शास्त्री ने बताया कि उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार से बुधवार ही राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के चयन का पत्र प्राप्त हुआ है और उन्हें 2 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास पर प्रीतिभोज का आयोजन होगा और 4 सितंबर को विज्ञान भवन में पूर्वाभ्यास होगा, जिसके बाद 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में महामहिम उन्हें सम्मानित करेंगे। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने पिता वैद्य आत्माराम व माता विद्या देवी और सभी हितचिंतकों को दिया। उन्होंने इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का आभार भी व्यक्त किया। यह राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार हर साल अध्यापक दिवस के अवसर पर केवल उन चयनित अध्यापक को दिया जाता है, जो पहले राज्य स्तर पर अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों में से श्रेष्ठ हो। इसके लिए ऐसे सम्मानित अध्यापकाें की वार्षिक रिपोर्ट की समीक्षा की जाती है और शिक्षा क्षेत्र के अलावा सामाजिक स्तर पर जिस अध्यापक का योगदान बेहतर होता है, उन्हें यह सम्मान दिया जाता है और महामहिम द्वारा चयनित अध्यापक को 25 हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें