इंद्री। इंद्री से भादसों मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल बाइक सवार अखबार का हॉकर है। उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से करनाल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भादसो निवासी राजेंद्र शर्मा अपने क्षेत्र में हर रोजाना की तरह अखबार सप्लाई करने के लिए सुबह इंद्री से मोटरसाइकिल पर चला था, जैसे ही सड़क की ओर मुड़ा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि चारों ओर अखबार बिखर गए। मौके पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से करनाल ट्र्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।