एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैंप बनाकर सड़कों पर कब्जा

अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 11 Mar 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हुडा सेक्टरों में रैंप और रेलिंग से कब्जों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राहगीरों को समस्या होने के साथ कई बार हादसे भी हो सकते हैं। आए दिन गली-मोहल्लों में पार्किंग के  लिए झगडे़ होते रहते हैं। लोगों ने सड़क के दोनों तरफ आठ से दस फुट तक रैंप, रेलिंग और थड़े बनाकर कब्जे कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। सेक्टरों में सड़कें 30 फुट की बनाई गई हैं, लेकिन इन कब्जों की वजह से सड़क केवल 12 से 14 फुट की रह गई है। आरटीआई कार्यकर्ता अमृत गर्ग कई बार हुडा अधिकारियों से अपील कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के टालमटोल रवैये के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई है।

सोमवार को गर्ग पचास लोगों के साथ कब्जे हटाने के लिए हुडा अधिकारियों से मिले। आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि इसमें हुडा अधिकारियों की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन


आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टरों में केवल दो मीटर तक रैंप बना सकते हैं। प्लॉट के सामने और साइड में रेलिंग बनाना अलाउड नहीं है, लेकिन लोग कानून की सरेआम धज्जियां उडा रहे हैं।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें