एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहर में गिरी महिला का शव रजवाहे में मिला

Palwal Updated Sun, 05 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हसनपुर। गांव भिडूकी के निकट आगरा नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों ने खोजने के बाद महिला के शव को नहर से निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पलवल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव बासवां निवासी विवाहिता कुंजवती पत्नी श्याम सिंह दो अगस्त को खेतों की तरफ जा रही थी, जैसे ही वह नहर के निकट पहुंची तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। जब महिला देर सांय तक भी अपने घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों को ग्रामीणों से सूचना मिली की एक महिला नहर में गिर गई है। सूचना के आधार पर महिला के परिजनों ने हसनपुर थाना पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। हसनपुर पुलिस ने महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुला लिया। गोताखोरों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जब महिला का शव नहीं मिला तो पुलिस व ग्रामीण तलाश करते हुए आगे बढ़ गए। चार अगस्त को महिला का शव शेरगढ़ गांव के निकट आगर नहर से निकलने वाले रजवाहे में मिला। पुलिस ने शव को रजवाहे से निकाला कर अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के भाई जिला मथुरा (यूपी) के गांव चौमा निवासी गोपीचंद के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें