एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सल्ली गैंग का बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

Palwal Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हथीन। हथीन सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को सल्ली गैंग के एक बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान गुराकसर निवासी आबिद के रूप में हुई है। पता चला है कि पकड़ा गया बदमाश सल्ली के साथ कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर ने मेवात के सल्ली गैंग के कई सदस्यों के बृहस्पतिवार को कार से जाने की सूचना हथीन अपराध शाखा को दी थी। कार में सवार सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। पुलिस ने जब कार का पीछा किया तो वे भागने लगे। भागते बदमाशों में से हथीन अपराध जांच शाखा ने आबिद को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गए इस बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। अपराध जांच शाखा प्रभारी ने बताया कि एक बदमाश को पकड़ लिया है तथा बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि सल्ली गैंग के किसी भी सदस्य को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें