एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नगर परिषद में कर्मचारियों का अकालकर्मचारियों

Palwal Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। पिछले कई माह से रिक्त पदों की समस्या से परेशान नगर परिषद ने पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द क्लर्क और सेवादार मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले काफी समय से नगर परिषद में कर्मचारियों का टोटा है, यहां क्लर्क के 12 पदों की स्वीकृति के बावजूद दो से ही काम लिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों पर बढ़े हुए काम के बोझ को कम करने के लिए चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है कि कर्मचारियों की कमी से किस प्रकार कार्य प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्र में कहा गया है कि रिक्त पदों से नगर परिषद की आय भी प्रभावित हो रही है। सेवादार के पदों पर भी यही स्थिति है, यहां पर आठ लोगों का काम चार कर्मचारी कर रहे हैं। परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन और अन्य कई प्रकार की पेंशन का अतिरिक्त बोझ यहां काम करने वाले कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। माली और चौकीदार क्लर्क काम संभाल रहे हैं, वहीं इसी प्रकार से एक दूसरे के पद पर काम करके जैसे तैसे काम चल रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ब्रह्मानंद भारती का कहना है खाली पदों और इनसे होने वाली परेशानियों के बारे में पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें