एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क

Palwal Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। फरीदाबाद में 28 सितंबर को होने वाली भाजपा की रैली की सफलता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं से रैली में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की। मोर्चा की जिलाध्यक्षा सविता शर्मा, मूर्ति शर्मा व दयारानी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता बुधवार को शहर के वार्डों में पहुंचीं और नुक्कड़ सभाएं कीं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लोग महंगाई से दुखी हो चुके हैं और अब देश व प्रदेश में भाजपा का शासन देखने के लिए उतावले हैं। शहर के कानूनगोयान मोहल्ला, दयानंद स्कूल, प्रिंस कॉलोनी, पातली गेट, दुकडिया, खैलखुर्द, पंचवटी कॉलोनी व एकता नगर में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर माया भारद्वाज, शशि प्रभा, अमिता शर्मा, बबीता शर्मा व पुष्पा ठाकुर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें