एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Palwal Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

होडल। होडल-हसनपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को एक ऑटो के ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। क्रासिंग पर तैनात कर्मी ने मामले की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जिला मथुरा के गांव लालपुर निवासी (27) जगदीश ऑटो लेकर हसनपुर की और जा रहा था। जैसे ही यह रेलवे क्रासिंग की पटरी पर पहुंचा तभी ट्रेन आ गई और ऑटो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो को जीआरपी ने लाइन से हटाकर साइड में रखवा दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें