एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व सरपंच और ग्राम सचिव पर गबन का मामला

Palwal Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हथीन। उपमंडल के गांव बहीन के पूर्व सरपंच पर पंचायत की दो लाख से ज्यादा की राशि गबन करने का आरोप है। पुलिस ने होडल के एक व्यापारी की शिकायत पर पूर्व सरपंच हुकम सिंह व तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होडल के रमन मार्बल हाउस के मालिक रतन लाल ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच हुकम सिंह बागंडा ने आठ मार्च 2010 को बिल नंबर 2634, 2635 व 2636 के तहत उनकी दुकान से दो लाख रुपये का बिल्डिंग मैटीरियल खरीदा था। उस वक्त सरपंच ने नकद या एक दो दिनों में चेक के माध्यम से भुगतान करने की बात कही थी। रतन लाल ने कहा कि सरपंच ने भुगतान नहीं किया। प्रार्थी ने आरटीआई के तहत जानकार मांगी। जानकारी में बताया गया है कि केश बुक पेज नंबर 110 व वाउचर नंबर 265 के तहत उक्त राशि का भुगतान किया हुआ है। जबकि दुकानदार को रकम नहीं मिली है। पुलिस ने पूर्व सरपंच हुकम सिंह व तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं इस संबंध में हथीन थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें