एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘गाय की सेवा से मिलता है पुण्य’

Palwal Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। मकर संक्रांति पर्व पर गाय की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने सोमवार को बहीन स्थित वीर कान्हा गौशाला में अपने पौत्र के जन्म पर गायों को चारा खिलाया और एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बड़ी दुनिया में कोई सेवा नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए। आज के दिन गाय की सेवा करने से जो पुण्य मिलता है वह सभी को पता है। इस अवसर पर उनके साथ यूनुस अहमद, राजीव दलाल, अहरवां गांव के पूर्व सरपंच बिट्टू रावत भी मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने गौशाला को 11 हजार रुपये दान के रूप में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



थंथरी गांव में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
पलवल। गांव थंथरी में रविवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के समन्वयक बलराम भड़ाना, पैनल एडवोकेट शैलेश यादव व नरेंद्र भाटी ने लोगों को सूचना का अधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01275-259304 पर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें