एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़छाड़ के खिलाफ कंपनी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Palwal Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। गांव पृथला की एक कंपनी के बाहर सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी में महिला कर्मचारियों के साथ कुछ लोग कंपनी में ही छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील फब्तियां कसते हैं। उनका कहना था कि प्रबंधन से शिकायत के बावजूद वह कुछ नहीं कर पा रहा है। सोमवार को भी एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। सोमवार को कंपनी में एक महिला कर्मचारी अपने साथ हुई छेड़छाड़ और बदतमीजी की घटना के बारे में अन्य कर्मचारियों को बताया। इसके बाद कंपनी कर्मचारी कंपनी के बाहर इकट्ठा हो गए। महिला कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी प्रबंधन ने कुछ बाउंसर और नए लड़के भर्ती किए हैं जो अक्सर छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कसते हैं। कर्मचारी नेता रवि डागर ने भी कहा है कि इस संबंध में आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उनका प्रदर्शन और उग्र होगा। वहीं इस संबंध में सदर थाना प्रभारी देवव्रत का कहना था कि छेड़छाड़ के मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी महिला कर्मचारी ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं इस संबंध में कंपनी के सहायक मैनेजर विशाल आनंद का कहना था कि एक कर्मचारी को दूसरी कंपनी में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें