नूंह/ तावडूृ। स्वामी विवेकानंद सार्धशती के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्कूलों में बच्चाें ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। नूंह के सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में हुए कार्यक्रम में खंड के सात स्कूलों के एक हजार बच्चाें ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नूंह के डीएसपी सुखबीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता जीएस मलिक ने की। उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश भी डाला और बताया कि इससे शरीर तंदरुस्त रहता है। आयोजन समिति के जिला संयोजक रवि प्रकाश ने बताया कि मेवात के पांचों खंडों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नूंह के हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछैड़ा, श्रद्धानंद विद्यालय आलदोका, मेवात मॉडल स्कूल, एसओएस पल्ला, मेवात पब्लिक स्कूल, माउंट अरावली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आयोजन में भाग लिया।
वहीं, तावडू में भी बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। इसका आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी किया गया। आयोजन समिति के सदस्य अटल बिहारी ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से कामयाब रहा।
वहीं, फर्रूखनगर के द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम में धनखड़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजमाला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यादव हाई स्कूल, गणेश हाई स्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, द्रोणाचार्य स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। एसडीएस विद्यालय में अंकित, चेतना, दीपक, निशा, तरुण और रेखा ने सूर्य नमस्कार करके दिखाया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सतीश यादव, विक्रम सिंह यादव, अमित यादव और सलोरा सिंह मौजूद थे।