तावड़ू। कबीर भवन मोड़ के पास ट्राला खराब हो जाने से शनिवार की सुबह यहां यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। वाहन आड़े-तिरछे खड़े करने से सड़क पर लंबा जाम लग गया।
जाम खुलने के बाद भी कई घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाई रही। तावड़ू-सोहना रोड पर डंपरों व भारी वाहनों का दबाव अधिक होने से यहां रोजाना जाम की नौबत आ जाती है। दो दिन पहले जाम झेलने के बाद शनिवार को कबीर भवन के पास इससे लोगों का सामना हो गया। पहाड़ी में जाम लगने से इसका असर तमाम सड़कों पर भी दिखाई दिया। इलाके के सवाई सिंह, रमेश सिंह, बाबूलाल, महेंद्र गर्ग, सैकूल, धर्मपाल, छोटेलाल, राजू गर्ग, अनिल जिंदल, शमशेर सिंह, दीनू का कहना है कि तावडू़-सोहना पर पहाड़ी में ट्राला खराब होने से यहां हमेशा जाम लगा रहता है। इस बारे में तावड़ू थाना पुलिस का कहना है कि पहाड़ी पर सड़क बाधित होने से जाम का असर तावड़ू शहर पर भी पड़ता है।