एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘खेलों से बनी हरियाणा की पहचान’

Palwal Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नगीना। उपायुक्त विनय सिंह यादव ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया और लोगाें से खेलों में रुचि लेने को कहा। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शरीर बल्कि मन भी मजबूत होता है। मेवात मॉडल स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने युवाओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि खेलों के चलते ही विश्व भर में हरियाणा की पहचान बनी है। बीडीपीओ विक्रम सिंह ने भी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बस्ती राम, भूदेव शर्मा, अब्दुल्ला, असगर, चरण सिंह, किशनचंद, पलटूराम और इसराईल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें