एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार की उदासीनता पर अध्यापक संघ चिंतित

Palwal Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

होडल। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ब्लॉक होडल की बैठक पुन्हाना मोड़ के निकट राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में मौजूद अध्यापकों ने अध्यापकों के भविष्य व सरकार की उदासीनता को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पंद्रह हजार अतिथि अध्यापकों ने शिक्षा के स्तर में अपनी मेहनत व लगन से सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व उन्नति करने के बावजूद सरकार गेस्ट टीचर के साथ सौतेला व्यवहार करने में लगी है। उन्होंने कहा कि चुनौती के समय सरकार को गेस्ट टीचर की याद आती है और मतलब निकलते ही सरकार इन्हें हटाने की योजना बना लेती है। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश महासचिव पारस शर्मा ने कहा कि ऐसे शिक्षकों की उपेक्षा अब हरियाणा सरकार पर भारी पड़ेगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना हो सके उतनी जल्दी सरकार गेस्ट टीचर को नियमित करने की योजना बना ले अन्यथा सभी गेस्ट अध्यापक ऐसा कदम उठाने को तैयार हो जाएंगे जो कदम सरकार की नींव को हिलाकर रख देगा। बैठक में सुधा, मनीषा, रामअवतार, रामदेव, मनोज, ललित गर्ग, विशाल भारद्वाज, विनोद शर्मा, अंजू चौधरी, नरेंद्र सौरोत के अलावा अन्य अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें