एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूल में टीचर से छेड़छाड़

Palwal Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हथीन। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मरोखडा में स्कूल के अध्यापक पर टीचर से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले की शिकायत हथीन थाना पुलिस को दी गई है। पीड़ित टीचर ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो अध्यापक ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में घायल होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। हथीन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं, जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक पर गोली चलाई, बाल-बाल बचा
होडल। नेशनल हाईवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर भरवाने आए एक युवक पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली युवक की गाड़ी के शीशे में लगी, वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर सिलेंडर भरवा रहे अन्य उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह गांव भैंडोली निवासी विष्णु गैस एजेंसी पर सिलेंडर भरवाने के लिए अपनी गाड़ी में आया था। जब वह सिलेंडर भरवाकर वापस जाने के लिए गाड़ी में बैठा तभी दो बाइक पर चार युवक आए और उनमें से एक युवक ने विष्णु को मारने के लिए गोली चला दी। गोली गाड़ी की शीशे में लगी और विष्णु गोली से बचने के लिए गाड़ी में नीचे बैठ गया। आवाज सुनकर अन्य उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार फरार हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित विष्णु ने पुलिस को आरोपी युवकों के नाम और पता बता दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें