पलवल। बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य गुरमेश ने बताया कि इस अवसर पर 150 योगियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन योग भवन गांधी आश्रम पलवल के प्रांगण में किया गया।
योगासन प्रतियोगिता में 150 योगियों ने भाग लिया। इस अवसर पर 37 युवक और युवती ने जनेऊ धारण कर समाज में हो रही भ्रूण हत्या पर रोष प्रकट किया। उन्होंने लड़कियों को बचाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में प्रीति को श्रेष्ठ योगी का खिताब दिया गया और कुमारी ज्योति को उपविजेता चुना गया। लड़कों के वर्ग में प्रवीन कुमार विजेता और नीरज उप विजेता रहे।
योगासन प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में लड़कियों के ग्रुप में पांच से आठ आयु वर्ग में योगिता ने पहला, सपना ने दूसरा व निर्मला ने तीसरा, आठ से दस आयु वर्ग में कविता ने पहला, पिंकी ने दूसरा, निशा और गीता ने तीसरा, दस से 12 आयु वर्ग में ललतेश ने पहला, निशा ने दूसरा व वीणा-सपना ने तीसरा, 12 से 14 आयु वर्ग में सपना ने पहला, बबीता ने दूसरा और पूजा-प्रियंका ने तीसरा, 14 से 16 आयु वर्ग में नेहा ने पहला, मीना ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में आठ से दस आयु वर्ग में मनोज ने पहला, दुष्यंत ने दूसरा व धर्मेंद्र-योगेश ने तीसरा, 10 से 12 आयु वर्ग में अमित ने पहला, सचिन ने दूसरा व आकाश-विकाश ने तीसरा, 12 से 14 आयु वर्ग में रंजन ने पहला, रोहित ने दूसरा व कुलदीप ने तीसरा, 14 से 16 आयु वर्ग में प्रवीण ने पहला, रंजन ने दूसरा व सौरव ने तीसरा और 16 से अधिक आयु वर्ग में नीरज ने पहला, सचिन ने दूसरा व भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।